फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   people from India live in same apartment in Israel work in morning family asks about well-being at night

UP: इजरायल में एक ही अपार्टमेंट में रहते हैं भारत के 20 लोग, सुबह करते हैं काम; रात में परिवार पूछता है हाल

Sun, 15 Jun 2025 02:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 02:06 PM IST
सार

UP News: यहां रह रहे भारतीय लोगाें ने बताया कि रात के समय ज्यादा हमला हो रहा है। यहां इजरायल की डिफेंस सिस्टम से कोई बड़ा नुकसान नहीं हो रहा है। हम रात में अपने परिवार को अपना हाल बताते हैं, ताकि वे लोग निश्चिंत रहे।

विज्ञापन
people from India live in same apartment in Israel work in morning family asks about well-being at night
इजरायल में रहने वाले भारत के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इजरायल और इरान के बीच युद्ध के दौरान जिले के सैकड़ों घर में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। दरअसल दो चरणों में यहां से 700 से ज्यादा युवा रोजगार के लिए इजरायल गए हुए है। ऐसे में एक दूसरे पर मिसाइल अटैक के बीच इन युवाओं के परिवार इनकी सलामती के लिए लगातार इनसे वीडियो कॉल कर इनका हाल चाल पूछ रहे है।

विज्ञापन


वहीं युद्ध के बीच मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के एक युवक गुप्तेश्वर पांडेय से अमर उजाला ने बातचीत कर वहां के हालात को जानने का प्रयास किया। गुप्तेवर ने बताया कि वह अपने कई साथियों के साथ 11 माह पूर्व इजराइल गए हैं। वह तेल अवीव शहर में रहता है। बताया कि खतरा जिस क्षेत्र में बढ़ता है, वहां सायरन बजता है। फोन पर भी सरकार का अलर्ट जारी होता है। 10 से 12 किमी दूर मिसाइलें गिर रही हैं। 
विज्ञापन


अलर्ट पर बंकरों में लोग छिपते हैं। हम लोग घर के महिलाओं को कुछ नहीं बताते। वहां का समाचार देखकर चिंता होती है। बताया कि हम लोग जब भी मौका मिलता है तो वीडियो कॉल अपने परिवार को अपने कुशलता की जानकारी देते रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि हाईटेक सुविधा होने के चलते खतरा होने से पहले हमारे मोबाइल पर एक एप होम फ्रंट कमांड एप्लीकेशन पर किसी मिसाइल, ड्रोन केा डिटेक्ट करने के बाद सूचना आ जाती है। जिसके बाद सभी घरों के नीचे बने बंकरों पर चले जाते हैं।

एक दूसरे का बढ़ाते हैं हौंसला
जिले के रतनपुरा निवासी अजय विश्वकर्मा ने बताया कि गुप्तेश्वर पांडेय के साथ उसके अपार्टमेंट में आंबेडकर नगर निवासी प्रेमचंद्र चौहान, फतेहपुर निवासी कुंवरकेश यादव, गोरखपुर निवासी सुरेश चौहान, सीतापुर निवासी टिंकू चौहान, नरेश, सीतापुर के ही सतेंद्र, बक्सर के प्रमोद सहित बीस साथियों के साथ रहते हैं। 

कहा कि हम सभी मुसीबत के पल में एक दूसरे को हौसला बढ़ाते हैं। कभी कभार जब परिवार के लोगों से बातचीत कर हमारा हाैसला डगमगाता है तो हमारे साथी एक दूसरे के परिजनों से बातचीत कर उन्हें हाैसला देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed