फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People falling prey to influenza due to change in weather

Mau News: मौसम में बदलाव से इन्फ्लुएंजा के चपेट में आ रहे लोग

Tue, 14 Mar 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
People falling prey to influenza due to change in weather
मौसम में आए बदलाव से लोगों को इन्फ्लुएंजा (वायरल) वायरस अपनी चपेट में ले रहा है। जिससे बुखार के बाद लोगों को खांसी और गले में खराश की समस्या हो रही है। ऐसे मरीज सरकारी अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में प्रतिदिन उपचार और परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक कुछ सावधानी बरतकर इसे अपना बचाव करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से लोग सर्दी, जुकाम, सांस सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इन्फ्लुएंजा वायरस बच्चों के साथ बुजुर्गों को अपनी चपेट में ले रहा है। साथ ही हवा के साथ एक से दूसरे व्यक्ति को भी संक्रमित कर रहा है। चिकित्सकों की मानें तो शुरूआत में लोगों को तेज बुखार होने की समस्या बन रही है, इसके बाद शरीर में दर्द की समस्या सामने आ रही है। इसके अलावा गले में खराश होने से खांसी की समस्या से लोग पीड़ित हो रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो जनरल वार्ड के बेडों को दुरुस्त कर दिया गया है। संभावित इन्फ्लुएंजा (फ्लू) वायरस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। वार्ड में साफ-सफाई से लेकर अन्य चिकित्सकीय व्यवस्था पूरी तरह से मुकम्मल कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आक्सीजन प्लांट को भी सक्रिय कर दिया गया है। इस संबंध में जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सर्दी, जुकाम, खांसी, सांस आदि बीमारी पीड़ित मरीज प्रतिदिन 100 से अधिक इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। जिन्होंने शुरुआत में बुखार होना और उसके बाद खांसी की समस्या बताई है। बताया कि इस बीमारी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन न करें और घबराने की बजाय चिकित्सक से सलाह लेने के बाद दवा का सेवन करें।
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव चिकित्सक के टिप्स
- मौसम में बदलाव होने के बाद लोग एसी, कूलर आदि का प्रयोग करने लगे हैं। उन्हें इन चीजों का प्रयोग अभी नहीं करना चाहिए।
- वायरल होने पर घर पर ही रहकर उपचार कराएं।
- भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और घर के अंदर व बाहर साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें।
- हरी सब्जी व ताजे फलों का सेवन करें, संक्रमण होने पर चिकित्सक से सलाह जरूर लें।
कोट
----------
इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। मौसम में बदलाव से सर्दी, जुकाम, बुखार आदि के मरीजों की संख्या बढ़ी है।जिले में इन्फ्लुएंजा (फ्लू) वायरस के किसी केस की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी, पीएचसी के प्रभारियों को अलर्ट रहने के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। - डॉ. नरेश अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed