{"_id":"45f21ec9390958e73e2e3aa2300c05d5","slug":"people-descended-for-the-final-visions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसमूह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसमूह
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व एमएलसी प्रो. रामजी सिंह के अंतिम दर्शन के लिए सोमवार को लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। उनके पैतृक गांव अल्लीपुर से जनपद मुख्यालय तक लोगों ने अंतिम यात्रा रथ को गांव-गांव रोककर उनके दर्शन किए। उनके गांव से जिला मुख्यालय तक की लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय करने में चार घंटे का समय लग गया। पार्टी कार्यालय पर लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए घंटों इंतजार करते रहे।
सोमवार केेे सुबह लगभग आठ बजे प्रो. रामजी सिंह की शव यात्रा शुरू हुई। उनका पार्थिव शरीर एक खुले वाहन में रखा गया। अल्लीपुर से धवरियासाथ होते हुए कोपागंज तक पहुंचने में दो घंटे का समय लगा।
कोपांज में भी सैकड़ों समर्थकों ने सिंह को श्रद्घासुमन अर्पित किया। इसके बाद खुखुंदवा, डांड़ी होते होते हुए उनकी अंतिम यात्रा सहरोज, बरलाई मोड़ से मिर्जाहादीपुरा, औरंगाबाद , संस्कृत पाठशाला, रौजा, कोतवाली होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंची। पार्टी कार्यालय पर अंतिम दर्शन के लिए उनका शव वाहन से उतारकर मंच पर रखा गया।
विज्ञापन
वहां पार्टी के ध्वज से उनका शरीर ढका गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल संगठन मंत्री शिवकुमार पाठक , राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवकुमार, फेफना से भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी, पार्टी जिलाध्यक्ष विजय नारायण शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, मुन्ना दुबे, अमरनाथ दुबे, हौसला प्रसाद उपाध्याय, राकेश सिंह, आनंद प्रताप सिंह, गणेश सिंह, योगेंद्र नाथ राय घनश्याम गुप्ता , सुनील कुमार गुप्त आदि भाजपा नेताओं ने अपने प्रिय नेता को पुष्पचक्र समर्पित किया।
इनके अतिरिक्त पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव मुुन्ना, युवा सपा नेता राम सिंह राणा, लोकदल नेता देवप्रकाश राय, लोकदल जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुुमार सिंह, राण प्रताप सिंह, भाकपा के पूर्व विधायक कामरेड इम्तियाज ने उन्हें श्रद्घासुन अर्पित किया।