फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   people demanded that the election be conducted through lottery, yet the Samajwadi Party candidate lost

Mau News: सपाजनों ने की लॉटरी से चुनाव कराने की मांग, फिर भी हारा समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी

Sat, 19 Oct 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
people demanded that the election be conducted through lottery, yet the Samajwadi Party candidate lost
सपा ने किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड में डायरेक्टर पद पर बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में अनियमितता का आरोप लगाया है। इस संबंध में सपा के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव के नेतृत्व में देर रात धरना दिया गया साथ ही लाटरी के जरिये चुनाव कराने की मांग पर अड़ रहे। सपा सांसद राजीव राय ने फोन पर अपर जिलाधिकारी/चुनाव अधिकारी सत्यप्रिय सिंह से बात की। इसपर एडीएम ने रात का हवाला देते हुए सुबह दोनों पक्षों के सहमति के अनुसार निर्णय लेने का आश्वासन दिया तो धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन

दूसरे दिन शुक्रवार को चुनाव अधिकारी अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की उपस्थित में दोनों पक्षों की सहमति से लॉटरी से चुनाव कराने पर भाजपा प्रत्याशी जनार्दन सिंह चुनाव जीत गए। किसान सहकारी चीनी घोसी घोसी के लिए बड़ागांव क्षेत्र से डायरेक्टर पद के दो प्रत्याशियों राज मंगल यादव एवं जनार्दन सिंह ने नामांकन किया था। दोनों प्रत्याशियों को नौ-नौ मत मिले। सपाजनों के हंगामे के बाद विधायक सुधाकर सिंह की मौजूदगी में चुनाव कराया गया।
विज्ञापन

रजनीश राय किसान सहकारी चीनी मिल घोसी निर्विरोध उपसभापति

किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के लिए शुक्रवार को चुनाव अधिकारी अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह के नेतृत्व में उपाध्यक्ष/उपसभापति पद के लिए चुनाव हुआ। जिसमें भाजपा प्रत्याशी रजनीश राय ने अपना नामांकन दाखिल किया। जबकि सपा के संभावित प्रत्याशी राजमंगल यादव के डायरेक्टर पद से चुनाव हार जाने के कारण विपक्ष का कोई प्रत्याशी नहीं होने से रजनीश राय को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। बता दें कि रजनीश राय, निवर्तमान उपसभापति/ उपाध्यक्ष रामाश्रय राय के भाई हैं। भाजपा के मनोज राय, सुनील कुमार गुप्त, रविंद्र उपाध्याय, प्रवीण गुप्ता,अतुल शर्मा, रामाश्रय राय, अम्बिका यादव ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed