{"_id":"6543e248060f413ac008883b","slug":"people-chanting-mahadev-throughout-the-way-on-shiv-tandav-mau-news-c-295-1-svns1029-4530-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शिव तांडव पर रास्ते भर लगे महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शिव तांडव पर रास्ते भर लगे महादेव के जयकारे
विज्ञापन
मऊ। सांई परिवार के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय श्री सांई शेरावाली पालकी उत्सव का शुभारंभ वृहस्पतिवार को हुआ। इसमें नगर के फातिमा तिराहा स्थित मनोकामना मां दुर्गा मंदिर पर कलश पूजन के बाद सांई शेरावाली पालकी शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में सांई, मां दुर्गा की की पालकी लेकर महिलाएं शामिल रहीं। वहीं हाथों में कलश लेकर महिलाएं और युवतियां भी मौजूद रहीं। साथ ही पूरे रास्ते कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण,हनुमानजी, शंकर पार्वती की सजीव झांकी प्रस्तुत करते रहे। शोभायात्रा का नगर के गाजीपुर तिराहा, स्वदेशी काटन मिल,आजमगढ़ मोड़, सहादतपुरा, रोडवेज, डीसीएसके पीजी कालेज मोड़, निजामुद्दीनपुरा होते हुए बाईपास से पुरानी तहसील, ब्रह्मस्थान होते हुए मंदिर परिसर पहुंचा।
शोभायात्रा में भक्ति गीतों पर रास्ते भी महिला श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं रास्ते भर शिव तांडव ने शिव भक्ताें को महादेव का जयकारा लगाने पर मजबूर कर दिया। शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंचने के बाद आरती और पूजन किया गया। साथ लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान सांई परिवार की ममता जायसवाल ने बताया कि दो दिवसीय श्री सांई शेरावाली पालकी उत्सव में शुक्रवार को नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित गृहस्थ प्लाजा में शाम 6 बजे से भंडारा और सांई लीला जागरण का आयोजन किया जाएगा।