फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People caught three women of chain snatcher gang and handed them over to the police

चेन स्नेचर गिरोह की तीन महिलाओं को लोगों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

Sun, 21 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
People caught three women of chain snatcher gang and handed them over to the police
चिरैयाकोट। गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलाला बाद गांव से टेंपो से चिरैयाकोट बाजार आ रही एक महिला के गले से सोने की चेन बगल में बैठी महिला ने छीनने का प्रयास किया। टेंपो में बैठी सवारियों के सहयोग से महिला ने गिरोह की तीन महिलाओं को पकड़ लिया। लोगों ने तीनों महिलाओं को स्थानीय थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जलालाबाद गांव निवासी जमीला खातून पत्नी आशिक अपनी बेटी के साथ टेंपो से इलाज के सिलसिले में चिरैयाकोट बाजार आ रही थी। रास्ते में टेंपो में तीन अन्य महिलाएं सवार हुईं। ये महिलाएं जमीला के अगल-बगल बैठ गईं। कुछ दूर आगे जाने पर एक महिला जमीला के गले से सोने की चेन निकालने का प्रयास करने लगी। महिला की हरकत को भांपकर जमीला ने तुरंत उसे पकड़ लिया। टेंपो में बैठी अन्य सवारियों की मदद से चेन निकालने का प्रयास कर रही महिला औैर उसकी दो अन्य सहयोगी महिलाओं को लोगों ने पकड़ कर थाने लाकर पुलिस को सौंप दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस तीनों महिलाओं से पूछताछ कर रही थी। जमीला ने पुलिस को तहरीर दे दी है। समाचार लिखने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इस बाबत थानाध्यक्ष हरे राम मौर्य का कहना था कि महिलाओं से पूछताछ और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed