फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People are troubled by the harsh sunshine and heat stroke

तेज धूप के चलते बेहाल रहे लोग

Sat, 10 Apr 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the harsh sunshine and heat stroke
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार की रात बूंदाबांदी से जहां किसान चिंतित हैं वहीं शनिवार को तल्ख धूप और लू केसे लोग परेशान रहे। गर्मी से बचने के लिए बच्चे और युवा नदी, पोखरे में स्नान करते देखे गए।
विज्ञापन

कई स्थानों पर शुक्रवार की रात बूंदाबांदी हुई थी लेकिन शनिवार को मौसम साफ होने को लेकर किसानों ने राहत की सांस ली। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और लू के चलते लोग बेहाल रहे। गर्मी के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। दोपहर 12 बजे के बाद लोग जरूरी काम से बाहर निकल रहे थे। घर से बाहर निकलते समय अपने सिर, मुंह को ढंककर ही निकल रहे थे। लगातार पानी पीने के बाद भी लोगों के गले सूख जा रहे थे। तेज धूप होने के चलते तपिश बढ़ती गई। लोग घरों में दुबके रहे। शीतल पेय पदार्थ की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। दुकानदार भी दुकान का आधा शटर गिराकर आराम फरमाते नजर आए। उधर गर्मी से बेहाल बच्चे तथा युवा नदी और पोखरों में स्नान करते देखे गए। शाम को धूप की तपिश कम होने के बाद उन्होंने बाहर का रुख किया। मौसम के तेवर देख कर लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed