फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People are suffering from humidity, temperature increased by two degrees Celsius

Mau News: उमस से लोग बेहाल, तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा

Sun, 13 Jul 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
People are suffering from humidity, temperature increased by two degrees Celsius
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। बारिश के बाद तेज धूप निकलने के चलते गर्मी और उमस के से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। किसान बारिश की आस लिए आसमान की ओर निहारते नजर आए। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार को आकाश में सुबह से बादल छाए रहे। धूप छांव होता रहा। तेज धूप के चलते गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। तेज धूप के चलते रोपी गई धान की फसल मुरझा रही थी। रविवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 73 प्रतिशत रही। जबकि आठ किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कम बारिश होने और तेज धूप होने के चलते रोपाई की गति काफी धीमी से चल रही। अभी तक लगभग 30 प्रतिशत ही धान की रोपाई हो पाई है। मधुबन: क्षेत्र के दुबारी, मर्यादपुर, घोसी, फतेहपुर सहित विभिन्न इलाकाें में बारिश हुई। बारिश होने से किसानों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि क्षेत्र के किसानों को अभी भी जोरदार बारिश का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed