प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा के प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह का शुक्रवार को बलिया मऊ सीमा पर कांग्रेसजनों ने पूर्व महासचिव घनश्याम सहाय के नेतृत्व में स्वागत किया।
राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते किसान, मजदूर, बुनकर, दलित, छात्र नौजवान सहित समाज के हर तबका के लोग परेशान है।
मनरेगा योजना का नाम बदलकर देश के करोड़ों मजदूरों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष इंतेखाब आलम, अनिल जायसवाल, प्रेमचंद्र चौहान, रविप्रकाश सिंह, भवानी सिंह, रामभवन, अजीत कुमार, सुदर्शन चौहान रामप्रवेश यादव आदि उपस्थित रहे।