फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People are affected by the oppressive policies of state and central government

राज्य और केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों से जनता त्रस्त

Mon, 21 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
People are affected by the oppressive policies of state and central government
प्रदेश के आह्वाहन पर घोसी मे विरोध मार्च निकालकर धरना प्रदर्शन करने जाते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : MAU
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को जिले की चारों तहसील मुख्यालयों पर सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। सदर तहसील पर जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव के नेतृत्व में सपाजनों ने प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे लगाए। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण काल में भाजपा सरकार की मनमानी कार्यशैली और दमनकारी नीतियों से जनता त्रस्त हैं। स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हो गई हैं, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। बेहाल किसान, बेरोजगारी और अपराधी बेलगाम हैं। चिकित्सा के अभाव में संक्रमितों से लेकर अन्य बीमारियों से लोगों की मौतें हो रही हैं।
विज्ञापन

सपा शासन में संचालित की गई 108, 102 सेवाएं निष्क्रिय कर दी गई हैं। प्रदेश की लगभग हर ग्राम पंचायत में कोरोना किट की खरीद में महा घोटाला हुआ है। हत्या, लूट, दुष्कर्म और अपहरण की घटनाएं चरम पर हैं। रोजगार की मांग करने पर नौजवानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। सरकार की बेरुखी से अवसाद में आकर 3200 शिक्षामित्र आत्महत्या कर चुके हैं। मुख्यमंत्री रोजगार के झूठे आंकड़े पेश कर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन

एमएलसी राम जतन राजभर ने कहा कि किसान की बदहाली बढ़ी है। किसानों को अपनी जमीन पर ही मजदूर बनाने और खेती को अमीरों के हाथ में गिरवी रखने की साजिश कर रही है। सपा इन शोषण कारी साजिशों का विरोध करेगी। इस अवसर पर अल्ताफ अंसारी, रामहरि चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू, शिवप्रताप यादव मुन्ना, कुद्दुस अंसारी, हजारी सिंह, रामधनी चौहान, वीरेंद्र यादव लोहिया, डॉ ओमप्रकाश यादव, वीरेंद्र चौहान, धीरज राजभर, शहनवाज आलम, गौरव पांडे, दिलीप पांडे, योगेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन में समूहों में पहुचे सपा जन:
मधुबन में सपा कार्यकर्ता कई समूहों में नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुँचे।16 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। मांगे पूरी न होने पर 2 अक्टूबर से प्रदर्शन एंव चक्का जाम की चेतावनी दी। पूर्व विधयाक उमेश चंद पांडेय ने वर्तमान प्रदेश सरकार की नीतियों पर जम कर प्रहार किया। एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान सरकार आम जनता की आवाज को दबा कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है । ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार देश में तानाशाही कायम करना चाहती है। धरना को राजेंद्र मिश्रा, अध्यशंकर यादव, गुड्डू, रामायण यादव अखिलेश आदि ने संबोधित किया।इस मौके पर धीरेन्द्र, इंद्र कैलाश यादव, नेहाल टीपू,, राज कुमार यादव, सपना, हाफ़िज सरफ़राह, विवेक मद्धेशिया, दया, दुर्गेश राय, महेन्द्र यादव आदि रहे।

पूर्व विधायक बैजनाथ के नेतृत्व में निकाला जुलूस
मुहम्मदाबाद गोहना। विधान सभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान के नेतृत्व में राज्यपाल को सम्बोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। इससे पूर्व सपा जनों ने जुलूस निकाला और सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। भीड़ को देखते हुए तहसील गेट को बंद कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव, कार्यक्रम के प्रभारी नन्हकू राजभर, पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार, रामशब्द यादव अशोक गौतम, प्रेमचंद यादव, अशोक यादव, रामकुवंर पासवान आदि को अंदर भेजा गया। इस अवसर पर अमीरूल्लाह खां, खुर्शीद अहमद, गंगा चैहान, रामप्रकाश मन्नान, दिनेश रावत, करमचन्द, जफर जमील, गुफरान, रविन्द्र खरवार सहित सैकडो सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed