फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pebbles scattered on the approach road of the four-lane

Mau News: फोरलेन के एप्रोच मार्ग पर बिखरीं गिट्टियां

Thu, 12 Feb 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Pebbles scattered on the approach road of the four-lane
घोसी के तिलई बुजुर्ग एप्रोच मार्ग पर बिखरी गिट्टियां ।संवाद
घोसी क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग एवं मानिकपुर हड़हुआ फोर लेन एप्रोच मार्ग पर खराब होने के कारण गिट्टियां बिखर गई है। बिखरी गिट्टियों से लोग फिसलकर गिर जाते हैं। लोगों ने यथाशीघ्र मरम्मत करने की मांग किया है।
विज्ञापन


घोसी क्षेत्र के मानिकपुर हड़हुआ लाला की छावनी एवं तिलई बुजुर्ग गांव के समीप फोर लेन एप्रोच मार्ग मानक के विपरीत कार्य होने गिट्टियाँ उखड़ गई है। इस मार्ग से गुजरने वाले बाइक और साइकिल सवार अक्सर दिन गिरकर घायल हो जाते है।
विज्ञापन

बीते 13 मई 2024 को तिलई बुजुर्ग गांव के समीप एप्रोच मार्ग पर घोसी कोतवाली क्षेत्र के अरियासो निवासी 37 वर्षीय रुद्र प्रताप सिंह की इसी मार्ग पर गिरकर चोटिल होने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसरीख राजभर और राम नयन यादव ने बताया कि पिढ़वल मोड़ से लेकर तिलई बुजुर्ग गांव तक सर्विस लेन नहीं बनने के कारण एक ही मार्ग से आने जाने से आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं हो रही है। यदि सर्विस लेन बन जाता तो मार्ग दुर्घटनाएं कम हो जाती।

सर्विस लेन का कार्यदायी संस्था को भुगतान कर लिया गया है। मनोज राजभर एवं संजय यादव ने जनहित में एप्रोच मार्ग की शीघ्र मरम्मत करने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस समस्या को नेशनल हाइवे को अवगत कराया जाएगा,ताकि समाधान हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed