फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Peace party accused BJP of suppressing the voice of opposition

पीस पार्टी ने भाजपा पर विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप

Tue, 21 Jul 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Peace party accused BJP of suppressing the voice of opposition
मऊ। पीस पार्टी की तरफ से मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन करने के बाद राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए पीस पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष मुनव्वर ने कहा कि मजबूत विपक्ष लोकतंत्र की शक्ति होती है, लेकिन जबसे भाजपा सरकार आई है, विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। विभिन्न पार्टियों के नेताओं औरअसंवैधानिक नागरिकता बिल के विरोधियों के खिलाफ नफरत और द्वेष की भावना से काम कर रही। इसके लिए लोगों को झूठे आरोप लगाकर जेल में डालने के साथ उन्हे प्रताड़ित किया जा रहा।
विज्ञापन

मुनव्वर झब्बर ने कहाकि , सपा नेता आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे के साथ गोरखपुर बीआरडी के डॉ कफील ख़ान, के साथ एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष मऊ आसिफ चंदन, अलीगढ मुस्लिम यूनिर्वसिटी के छात्र नेता शारजील उस्मानी सहित कई लोग उदाहरण है, जिन्हे झूठे आरोपों में जेलों में डाल दिया गया है । बोले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर मऊ इकाई जिलाध्यक्ष अफजाल अहमद के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें सभी राजनैतिक द्ेवश से जेलाें में ठूसे गए लोगों की रिहाई की मांग किया। धरना प्रदर्शन में पार्टी के सनाउल्लाह आजमी, सलाहुद्दीन अंसारी, हेशाम गंभीर, हाफ़िज इमरान, मोहम्मद नोमान, जावेद लुकमान, शाहिद सौदागर आदि लोग शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed