{"_id":"645bcf0bb5e4f5bfbd09c306","slug":"pcs-pre-exam-will-be-held-at-16-exam-centers-in-the-district-mau-news-c-20-1-197457-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर होगी पीसीएस प्री परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर होगी पीसीएस प्री परीक्षा
विज्ञापन
जिले में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस प्री- परीक्षा 14 मई को 16 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें 7500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट्रों के तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगी। प्रवेश पत्र और एक आईडी प्रूफ परीक्षार्थियों को अपने साथ लेकर जाना होगा। परीक्षा को शांतिपूर्वक कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से स्टेटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
परीक्षा पर नजर रखने के लिए परीक्षा केंद्रों को सात सेक्टरों में बांटा गया है। एक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेगा और सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में जो परीक्षार्थी शामिल होंगे, वही दूसरी पाली में भी बैठेंगे।
-- -- -- -- -- --
पीसीएस-प्री परीक्षा के लिए आयोग की ओर से 16 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या के साथ आवश्यक दिशा-निुर्देश मिल गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीपी श्रीवास्तव
जिला समन्वयक
माध्यमिक शिक्षा अभियान