{"_id":"645bcfa13720702bf80eb3f4","slug":"pcs-pre-exam-will-be-held-at-16-exam-centers-in-the-district-mau-news-c-20-1-197286-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में आधार अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में आधार अनिवार्य
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों के आधार नंबर को अनिवार्य किया जाएगा। वर्ष 2023-24 नए सत्र में प्रवेश ले चुके 10वींं तथा 12वीं के छात्र-छात्राओं का आधार प्रमाणीकरण कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के समस्त प्रधानाचार्यो को इस आशय का पत्र जारी किया है। जिले में 14 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त तथा 436 मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने और गुड गवर्नेंस के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं के आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। नौवीं तथा 11वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के आधार को भी प्रमाणित करेंगे, ताकि अगले वर्ष बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरते समय आधार नंबर को अनिवार्य किया जा सके।
अधिकारियों की मानें तो 10वीं-12वीं में प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों की आधार संख्या, नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि, जेंडर व अन्य विवरणों का मिलान यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड विवरणों से 20 मई तक करते हुए अपडेट करना होगा। मिलान और आवश्यक संशोधन के लिए बोर्ड की वेबसाइट 11 मई से चालू हो जाएगी।
शासन से अनुमति मिलने के बाद यूपी बोर्ड के लिए नौवीं से 12वीं तक के पंजीकरण में आधार अनिवार्य करने की तकनीकी अड़चन दूर हो गई है। गत वर्ष बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक के पंजीकरण में आधार अनिवार्य किया था। लेकिन शासन की अनुमति न होने और दबाव बढ़ने के बाद अनिवार्यता को समाप्त करना पड़ा था।
विज्ञापन
इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों के आधार नंबर को अनिवार्य कर दिया गया है। नए सत्र में प्रवेश ले चुके 10वींं तथा 12वीं के छात्र-छात्राओं का आधार प्रमाणीकरण कराने के मामले मेें प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया गया है।