फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   PCS pre exam will be held at 16 exam centers in the district

Mau News: विधायक निधि और असलहा मामले में मुख्तार अंसारी की हुई पेशी

Wed, 10 May 2023 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
PCS pre exam will be held at 16 exam centers in the district
विधायक निधि के दुरुपयोग और अवैध असलहा के अलग-अलग मामलों में मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बांदा जेल से बुधवार को पेशी हुई। विधायक निधि के मामले में एफआईआर लेखक दिवाकर का बयान दर्ज हुआ। इस दौरान मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही तारीख पेशी पर बयान और जिरह के पूर्व अधिवक्ता से 30 मिनट अलग से वार्ता कराने का आदेश दिया जाय ताकि विधिक बिंदु पर राय ली जा सके।
विज्ञापन

सीजेएम एमपी /एमएलए श्वेता चौधरी ने विधायक निधि के मामले में 31 मई और अवैध असलहा के मामले 24 मई की तिथि नियत की गई है।
पहला मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार विधायक निधि के गबन के मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राम सिंह की तहरीर पर सरायलखंसी थाने में एफआईआर दर्ज हुई। मामले में मुख्तार अंसारी, आनंद,बैजनाथ यादव और संजय सागर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित कर दिया है। इसमें साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। बुधवार को साक्षी एफआईआर लेखक दिवाकर उपस्थित हुए उनका बयान दर्ज हुआ। । सीजेएम ने मामले में 31 मई की तिथि नियत किया।
विज्ञापन

दूसरा मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नंदन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों के विरुद्ध फर्जी असलहा प्रकरण में की गई पैरवी को आधार मानते हुए एफआईआर दर्ज हुई। जिसमें पुलिस ने मामले की विवेचना कर मुख्तार अंसारी सहित छह लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया। एक आरोपी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला सीजेएम एमपी/ एमएलए की कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। कोई साक्षी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। सीजेएम ने शेष साक्ष्य के लिए 24 मई की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed