फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Paying homage to Sardar Patel and Acharya Narendra Dev, demanded compensation for the losses of farmers.

Mau News: सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्रदेव को नमन कर, किसानों के नुकसान की भरपाई की मांग की

Sat, 01 Nov 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Paying homage to Sardar Patel and Acharya Narendra Dev, demanded compensation for the losses of farmers.
सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं समाजवादी विचारधारा पोषक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर उनके चित्र पर म
मऊ। बालनिकेतन तिराहा स्थित सपा कार्यालय पर शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने आचार्य नरेंद्र देव और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। सपा नेताओं ने दो दिनो की तेज बारिश से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन

सरदार पटेल के साथ समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि आज दोनों महान विभूतियों की जयंती है। उन्होंने समाज में भेदभाव मिटाने के लिए पुरजोर तरीके से आवाज उठाई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मोंथा चक्रवात ने किसानों का बहुत नुकसान किया है। इससे सर्वाधिक धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। भारी मात्रा में आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है। जल्दी ही किसानों ने बोआई की थी वह पानी में पूरी तरह से सड़ गई। समाजवादी पार्टी मांग करती है की उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के हुए फसलों का नुकसान का उचित मुआवजा प्रदान करें इसके लिए जिलाधिकारी से ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी पार्टी अपनी मांग रखेगी। इस मौके पर पूर्व एमएलसी राम जतन राजभर, जिला महासचिव को कुद्दूस अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, जिलाध्यक्ष युजन सभा राजेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष उमाकांत यादव विधानसभा अध्यक्ष बबलू यादव विधानसभा अध्यक्ष मधुबन चंद्रकांत मौर्य, अशोक यादव काका, अखिलेश यादव, राम नगीना यादव कविश्रीकांत यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed