फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pay for work

आंगनबाड़ी सेविकाओं ने कार्य ठप कर किया प्रदर्शन

Sat, 20 Jun 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 20 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Pay for work
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक की सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविकाओं ने शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना मुख्यालय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का बहिष्कार किया।
विज्ञापन



साथ ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बकाए मानदेय की मांग की। बाद में खंड विकास अधिकारी व एसडीएम द्वारा मानदेय का भुगतान किए जाने के  आश्वासन पर बहिष्कार समाप्त हुआ। सेविकाओं ने पूर्व में कि गए सर्वे कार्यों का भुगतान किए जाने पर ही बीएलओ ड्यूटी निभाने की बात कही।


आगामी विधानसभा के मद्देनजर प्रदेश में निर्वाचन नामावली ठीक कराए जाने का कार्य किया जा रहा है। प्राथमिक अध्यापकों के अलावा बीएलओ कार्य में अंागनबाड़ी सेविकाओं को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन



 शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक परिसर में सेविकाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष शैल कुमारी सिंह के नेतृत्व में सेविकाओं ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इस संबंध में जिलाध्यक्ष शैल कुमारी सिंह ने कहा कि इसके पूर्व भी दो बार सर्वे व अन्य ड्यूटी किए जाने के बाद उन्हें भुगतान नहीं गया था। सिंह का कहना है कि राष्ट्रीय कार्य व अभियान में सहभागिता किए जाने के बावजूद कोई भुगतान नहीं किया गया।



सेविका मौके पर उपजिलाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहीं थी। बाद में मौके पर पहुंचे  खंड विकास अधिकारी ने समस्या के  निराकरण का भरोसा दिलाया तब कहीं जाकर वे मानीं। इस दौरान उषा यादव, ज्ञानती देवी, अर्चना, मंशा, विमला, हेमवती सिंह, रेखा, सुमन, रिंकू ओझा, प्रमिला आदि ने मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed