फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pay five lakh without work

बिना काम पांच लाख का भुगतान

Mon, 25 Jun 2018 11:57 PM IST
mau
mau Updated Mon, 25 Jun 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pay five lakh without work
तालाब - फोटो : अमर उजाला
रतनपुरा ब्लाक के बिलौंझा विलासपुर गांव में पुरानी पोखरी की खुदाई के नाम पर घपलेबाजों ने लाखों का वारा-न्यारा कर दिया। बिना काम कराए ही  पांच लाख 17 हजार 300 रुपयों का भुगतान हजम कर लिया। ग्राम पंचायत की पुरानी पोखरी के किनारों और तलहटी में उगी घास और किनारों पर बनी छठ पूजा के समय बनी वेदियां घपले की कहानी कह रही हैं। पोखरी खुदाई का बोर्ड भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन


रतनपुरा ब्लाक के उत्तरी छोर पर विभौली बिलासपुर गांव है। इस ग्राम पंचायत में दक्षिणी छोर पर गाटा संख्या 84 पर हारी छाती नाम की पोखरी मौजूद है। यह पोखरी ग्राम पंचायत ही है और काफी छिछली है। यहां अक्तूबर-नवंबर में छठ पूजा भी होती है।
विज्ञापन


ग्राम सभा की ओर से इसकी खुदाई के लिए छह लाख 68 हजार 600 रुपये का प्रस्ताव पास किया गया जिसकी स्वीकृति 12 जनवरी 2018 को हुई।  इस आशय का एक सीमेंटेड बोर्ड भी पोखरी के किनारे लगा दिया गया। खुदाई के नाम पर तीन किश्तों में क्रमश: तीन मार्च 2018 , 20 मार्च 2018 और 18 जून 2018 को पांच लाख 17 हजार 300 रुपयों का भुगतान ले लिया गया। कागज पर पोखरे की खुदाई दो मीटर गहरी दिखाई गई है लेकिन वास्तविकता यह है कि पोखरे पर एक भी फावड़ा खुदाई के लिए नहीं चलाया गया। पोखरी के किनारे छठ पूजा के दौरान बनाई गई वेदियां अभी भी मौजूद हैं। इतना ही नहीं पोखरी के किनारे और तलहटी में भी काफी घास उगी हुई है। ये घास और किनारों  पर बनी वेदियां पोखरी खुदाई के दावे को झुठलाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं केवल 21 मई से 27 मई के बीच इस पोखरी के खुदाई कार्य पर मनरेगा के तहत 59 मजदूरों का मस्टररोल बनाया गया है। गांव के राजदेव, शत्रुघ्न, जंगली , जयबहादुर और मेवा आदि की शिकायत है कि इस पोखरी की खुदाई करते कभी किसी मजदूर को नहीं देखा गया है।

केवल बोर्ड लगाकर खानापूरी कर दी गई है। लोग बोर्ड पर लिखे गए विवरण देखते हैं और यह भी देखते हैं कि इस पोखरी खुदाई के लिए छह लाख 68 हजार 600 रुपये की रकम स्वीकृत की गई है।


इस संबंध में भाजपा नेता और पूर्व सैनिक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष परमात्मा नंद सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत किया है। उन्होंने ग्राम विकास के नाम पर किए गए लाखों के इस खेल की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। उधर, गांव में भ्ाी इस कारनामे की चर्चाएं हो रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed