फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pawan Yadav and Roshni received the Best Player award

Mau News: पवन यादव और रोशनी को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

Sat, 28 Feb 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Pawan Yadav and Roshni received the Best Player award
नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज में शारीरिक शिक्षा और खेल विभाग की तरफ से महाविद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बनारसी लाल मेमोरियल कीड़ा उत्सव प्रतियोगिता के 10 से 13 फरवरी तक शतरंज, टेबल टेनिस, खो खो, कबड्डी, रस्सा- कसी एथलेटिक्स के विजेताओं को खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रबंधन समिति के सदस्य कृष्ण कुमार खंडेलवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सर्वेश पांडेय रहे। शतरंज में भरत प्रथम, उदय गुप्ता द्वितीय, विशाल कुमार पांडेय तृतीय रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग में दीप्ति चौबे प्रथम, स्नेह अग्रवाल द्वितीय, प्रेम ज्योति तृतीय, टेबल टेनिस में पुरुष वर्ग में दिवाकर यादव प्रथम, अरुण चौहान द्वितीय, महिला वर्ग में वैष्णवी प्रथम, बबली द्वितीय रोशनी यादव तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी पुरुष वर्ग में आशीष चौहान की टीम प्रथम, अमरजीत सिंह यादव की टीम द्वितीय और आनंद शर्मा की टीम तृतीय स्थान पर रही। महिला वर्ग में दीक्षा पांडेय की टीम प्रथम, खुशी सिंह की टीम द्वितीय रही।
खो-खो में पुरुष वर्ग में विपिन यादव की टीम प्रथम, पवन यादव की टीम द्वितीय रही। महिला वर्ग खोखो में खुशी की टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरुष वर्ग में पवन यादव, महिला वर्ग में रोशनी यादव को घोषित किया गया।

दोनों ने 13-13 अंक अर्जित किया। रॉयल रेंजर्स के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति कर कार्यक्रम में शमां बांध दिया। इस अवसर पर प्रोफेसर जियाउल्लाह, डॉ. प्रद्युम्न पासवान, डॉ. विशाल जायसवाल, डॉक्टर घनश्याम दुबे, डॉक्टर बृजेश यादव, डॉक्टर भोलानाथ गुप्ता, डॉक्टर तपस्या आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के प्रोफेसर डॉ. हरिलाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed