फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pawan Cricket Academy Nadwasarai defeated Mau Cricket Academy by 7 wickets

Mau News: पवन क्रिकेट एकेडमी नदवासराय ने मऊ क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से हराया

Wed, 03 Jun 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Pawan Cricket Academy Nadwasarai defeated Mau Cricket Academy by 7 wickets
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाते बल्लेबाज।संवाद
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर पवन क्रिकेट एकेडमी नदवासराय और मऊ क्रिकेट एकेडमी के बीच 35-35 ओवर का मैच खेला गया, जिसमें पवन क्रिकेट एकेडमी नदवासराय ने मऊ क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पवन एकेडमी के कप्तान कमलेश ने मऊ क्रिकेट एकेडमी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मऊ की ओर से अंबुज ने 51 रन, अथर्व ने 16 रन, कौशल ने 38 रन और शनि ने 19 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। पूरी टीम 27.5 ओवर में 177 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

पवन क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाज प्रांजल गिरी ने 4 विकेट लिए, जबकि संजीत और अंकित को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पवन क्रिकेट एकेडमी ने 178 रन का लक्ष्य 28.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की ओर से सर्वजीत ने 110 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि अर्पित यादव ने 34 रन और आयुष ने 15 रन बनाए। सर्वजीत को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। अंपायर की भूमिका जियाउर्रहमान और आर्यन चौरसिया ने निभाई, जबकि स्कोरिंग राघवेंद्र राव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed