Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
Patients are increasing in summer, but there is no arrangement in government hospitals
{"_id":"6262eb0ff7615a6e043f41ca","slug":"patients-are-increasing-in-summer-but-there-is-no-arrangement-in-government-hospitals-mau-news-vns6497197110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में बढ़ रहे हैं मरीज, लेकिन सरकारी अस्पतालों में इंतजाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में बढ़ रहे हैं मरीज, लेकिन सरकारी अस्पतालों में इंतजाम नहीं
जिला अस्पताल के वार्ड में खिड़की के किनारे किया गया पीक।संवाद
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। भीषण गर्मी से डायरिया, उल्टी, दस्त, घबराहट के मरीजों की संख्या में 20 फीसदी से ज्यादा इजाफा हुआ है। ऐसे में जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी-पीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। लेकिन अस्पतालों में इसको लेकर इंतजाम नाकाफी हैं। चिकित्सकों की कमी के साथ वार्डो में गर्मी से बचाव को लेकर बेहतर व्यवस्था न होने से भर्ती मरीजों और उनके तीमारदार परेशान हैं। जिले में इन दिनों पारा 42 से 43 डिग्री के आसपास है। जिसके चलते लोगों में बीमारियां बढ़ने लगी है। डायरिया, बुखार, उल्टी, दस्त के अलावा आंख, स्कीन, सर्दी, जुखाम के मरीजों की भरमार हो गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी के दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या बढ़ गई है। आम तौर पर 400 से 500 की ओपीडी 650 से 700 तक पहुंच चुकी है। सीएमएस डॉ. बृजकुमार का दावा है कि गर्मी के चलते बढ़ते मरीजों को लेकर पूरी तैयारी है। लू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। वहीं हर वार्डो में खराब पड़े पंखे, खिड़कियों पर पर्दे लगवाने का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि हकीकत इसे इतर है। एक वार्ड में न तो पंखे की व्यवस्था दिखी न ही वार्ड में लगे पलंग पर बिस्तर। किसी-किसी वार्ड में व्यवस्था कुछ ठीक रही। सीएमएस का कहना है कि गर्मी को देखते हुए बढ़ रहे मरीजों के संबंध में अस्पताल प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर रखा है। सभी जरूरी दवाएं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जिला अस्पताल में ओपीडी में आने वाले मरीजों का उपचार तो मिल रहा है, लेकिन वह पूरी तरह से नहीं। इसके पीछे चिकित्सकों की कमी। यहां ईएमओ के अलावा कार्डियोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट के साथ स्किन विशेषज्ञ सहित दूसरे विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। वहीं भले ही अस्पताल प्रशासन पर्याप्त दवाओं की मौजूदकी का दावा कर रहा हो लेकिन आज भी कई डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहे है। ओपीडी भले ही सुबह आठ बजे शुरू होती है, मगर चिकित्सक दस बजे से पहले नहीं पहुंचते। ऐसे में मरीजों को लंबा इंतजार करना भारी पड़ रहा है।
जिला अस्पताल के वार्ड नंबर 8 में खराब पंखा और बिना बिस्तर के पड़ा बेड।संवाद- फोटो : MAU
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।