{"_id":"0e34e4e2b9651a8751d3fef8cb8f2036","slug":"patient-stuck-in-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटे भर जाम में फंसा रहा मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटे भर जाम में फंसा रहा मरीज
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा दोहरीघाट के आजमगढ़ मोड़ पर शुक्रवार को भीषण जाम लग गया। इससे गोरखपुर ले जाया जा रहा एक गंभीर मरीज लगभग एक घंटे तक जीवन और मौत के बीच जूझता रहा।
एंबुलेंस चालक द्वारा लगातार हूटर बजाते रहने के बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया। गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों के बाईपास से न जाने से बाजार में प्राय: जाम की समस्या होती रहती है।
बाजार में आजमगढ़ मोड़ पर तीव्र मोड़ है। इन दिनों चीनी मिल घोसी पर गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर मार्ग से होकर गुजरते हैं। जीयनपुर आजमगढ़ मार्ग से दोहरीघाट मऊ मार्ग को जोड़ने वाला एक बाईपास है।
विज्ञापन
लेकिन इस पर दो स्थानों पर मोड़ होने और जहां तहां सड़क धंसी होने से इसपर वाहन चलने से गुरेज करते हैं। इन दिनों गन्ना लदी ट्रैक्टरट्रालियां बाई पास से न होकर बाजार से होकर ही गुजर रही हैं।
आजगमढ़ मार्ग पर पुलिस की मौजूदगी न होने से चालक सड़क के किनारे भी जहां तहां वाहन खड़े कर देते हैं। शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ। इसी बीच गंभीर मरीज को गोरखपुर मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा था।
उस समय आजमगढ़ मोड़ पर काफी जाम लगा हुआ था। उधर मरीज की हालत लगातार बिगड़ती देखकर चालक हूटर बजाने लगा। लगभग एक घंटे तक हूटर बजाते रहने के बाद मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो वे चालक को ही डंाटने लगे।
इसके बाद अन्य वाहनों को सड़क से जैसे तैसे हटवाया। तब जाकर मरीज को लेकर एंबुलेंस चालक आगे के लिए रवाना हो सका और यातायात सुगम हो सका।