फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Passengers wait for trains in the sun on platform number three

Mau News: प्लेटफार्म नंबर तीन पर धूप में ट्रेनों का इंतजार करते हैं यात्री

Tue, 30 May 2023 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Passengers wait for trains in the sun on platform number three
मऊ। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्री तेज धूप के बीच ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। प्लेटफार्म तीन पर टिनशेड और अन्य सुविधाएं हैं। इसके लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी हैं लेकिन कोई लाभ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

आदर्श रेलवे स्टेशन में शामिल मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। ऐसे में इस प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जंक्शन पर पहले चार प्लेटफार्म थे, लेकिन प्लेटफार्म दो तीन को मिलाकर प्लेटफार्म दो बना दिया गया। जबकि प्लेटफार्म चार को तीसरे प्लेटफार्म का दर्जा दे दिया गया। इस प्लेटफार्म से कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस, सरजू-जमुना, साबरमती एवं उत्सर्ग एक्सप्रेस सहित विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनें रुकती हैं। इसके बावजूद इस प्लेटफार्म पर पानी की व्यवस्था एवं छाया का इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर एक जगह महज 50 मीटर का शेड लगा हुआ है, जबकि पूरा प्लेटफार्म बिना शेड का है। ऐसे में हर मौसम में इस प्लेटफार्म से ट्रेनों को पकड़ने वाले यात्रियों को समस्या से जूझना पड़ता है। वर्तमान में यात्रियों को गर्मी के के मौसम में खुले में बैठकर ट्रेनों का इंतजार करते हैं। अभी हाल ही में रेलवे के आला अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया था। उसके बाद भी यात्री सुविधाएं नहीं बढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed