{"_id":"67e048162af1cf727706942b","slug":"passengers-going-to-varanasi-by-paying-rs-219-instead-of-rs-50-as-fare-mau-news-c-295-1-mau1002-125618-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 50 की जगह 219 रुपये किराया देकर वाराणसी जा रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 50 की जगह 219 रुपये किराया देकर वाराणसी जा रहे यात्री
विज्ञापन
मऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 26 मार्च तक 18 ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। सात निरस्त और छह ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चल रही हैं। कुछ ट्रेनों का ठहराव घटा दिया गया है। इससे वाराणसी आने-जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। यात्री पहले ट्रेन से 50 रुपये में वाराणसी पहुंच जाते थे। अब उन्हें वाराणसी आने-जाने के लिए 219 रुपये रोडवेज बस का किराया देना पड़ रहा है। मऊ से गाजीपुर, सादात होते हुए वाराणसी का है। इस रूट पर सीधी बस सेवा नहीं होने से 50 रुपये खर्च करके आजमगढ़ जाना पड़ता है। फिर वहां से वाराणसी के लिए बस मिलती है। मऊ से गाजीपुर होते हुए केवल गाजीपुर, कैंट, काशी, मिर्जापुर, सोनभद्र डिपो की बसें चलती हैं। इन डिपो की बसें भी दिनभर में कुछ ही चलती हैं। इस रुट पर जाने वाले यात्रियों को दो से तीन घंटे रोडवेज परिसर में बैठकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है। मऊ और दोहरीघाट डिपो की बसें इस रूट पर नहीं जाती हैं। मऊ डिपो की दो बसें सुबह रानीपुर, चिरैयाकोट, मेहनाजपुर होते हुए वाराणसी जाती हैं। ग्रामीण रूट होने से इसपर अधिक समय लगता। इसके चलते लोग सफर करना पसंद नहीं करते हैं। मऊ जंक्शन से दुल्लहपुर, जखनियां, सादात, औड़िहार होते हुए वाराणसी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर का 50 रुपये और पैसेंजर ट्रेनों का 25 रुपये किराया लगता है।
-- -- -- -- -- -
इनसेट
ये ट्रेनें हैं प्रभावित
कृषक एक्सप्रेस (15008/15007), मऊ-दोहरीघाट-मऊ मेमू (65134/65133), बनारस-भटनी-वाराणसी सिटी पैसेंजर (55138/55137), बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस (15103), गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (15104), मऊ-प्रयागराज रामबाग-मऊ मेमू (65131/65132), गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19489/19490), गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस (19091/19092), मऊ-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ होली स्पेशल (01123/01124), वाराणसी सिटी-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (15111/15112), वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस (15129/15130)