{"_id":"645bcfddb33d61a8ff0165bd","slug":"passengers-are-getting-convenience-by-withdrawing-ticket-from-electronic-ticket-machine-mau-news-c-20-1-197368-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन से टिकट निकाले जाने से यात्रियों को मिल रही सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन से टिकट निकाले जाने से यात्रियों को मिल रही सहूलियत
विज्ञापन
परिवहन निगम की टिकट बुकिंग वेबसाइट हैक होने के बाद एक बार फिर ई-टिकट व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। वेबसाइट हैक होने से बेपटरी हुई व्यवस्था अब पटरी पर लौट आई है। इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन से टिकट निकाले जाने से यात्रियों और परिचालकों को सहूलियत मिल रही है।मऊ तथा दोहरीघाट डिपो से 84 बसों का संचालन होता है। परिवहन निगम की टिकट बुकिंग बेवसाइट हैक होने से टिकटिंग व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। रोडवेज के ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन) का सर्वर ठप हो गया, जिससे हाथों से टिकट बनाए जाने लगे। इससे यात्रियों, परिचालकों के बीच विवाद की स्थिति बनी रही। ई-टिकट न बन पाने से दूर दराज के लोगों को जिला मुख्यालय आना पड़ रहा था। ऑनलाइन टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
लखनऊ के लिए प्रतीक्षा कर रहे शिवकुमार सिंह, रविंद्र यादव, संजीव यादव का कहना था कि ई टिकट बुकिंग न होने से तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। लेकिन अब ई टिकट बुकिंग सुविधा शुरू होने से राहत मिली है। अधिकारियों की मानें तो सभी रोडवेज बसों तथा डिपो में ई टिकट मशीन चालू हो गई है। इस बाबत एआरएम मऊ डिपो एके वाजपेयी का कहना है कि मऊ डिपो डिपो में ई-टिकट की व्यवस्था पूर्व की भांति एक बार फिर से संचालित हो रही है।