फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Passenger train will run from Mau to Chhapra Kachari

Mau News: मऊ से छपरा कचहरी तक चलेगी पैसेंजर ट्रेन

Fri, 17 May 2024 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Passenger train will run from Mau to Chhapra Kachari
मऊ। मऊ से छपरा और छपरा से मऊ चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का मार्ग विस्तार करते हुए रेलवे ने छपरा कचहरी स्टेशन तक इसे चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेन 17 मई से छपरा कचहरी स्टेशन तक जाएगी। वहीं से मऊ जंक्शन के लिए वापस होगी। इससे पहले ये ट्रेन मऊ जंक्शन से छपरा और छपरा जंक्शन से मऊ तक चलती थी। 17 मई से मऊ-छपरा कचहरी (05444) पैसेंजर ट्रेन पहले के निर्धारित समय पर रोज सुबह पांच बजे निकलेगी और 10:15 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी। उसके बाद 10:30 बजे तक छपरा कचहरी स्टेशन पहुंचेगी। फिर छपरा कचहरी-मऊ (05443) पैसेंजर ट्रेन शाम को चार बजे छपरा कचहरी स्टेशन से शाम चार बजे निकलकर रात 09:20 तक मऊ जंक्शन पहुंचेगी। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन का समय और ठहराव छपरा जंक्शन और मऊ जंक्शन के बीच सभी स्टेशनों पर पहले जैसे ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed