फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Parashuram Sena workers burnt the effigy of Ajax president Santosh Verma.

Mau News: परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने फूंका अजाक्स के अध्यक्ष संतोष वर्मा का पुतला

Sat, 29 Nov 2025 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Parashuram Sena workers burnt the effigy of Ajax president Santosh Verma.
कोपागंज। ब्राह्मण समाज की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में बीएसएस परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। आरोप है कि मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष वर्मा ने आरक्षण संबंधी एक कार्यक्रम में टिप्पणी की थी।
विज्ञापन

बीएसएस परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने गौरीशंकर मंदिर से जुलूस निकाला। जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कोपागंज थाना के पास पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने संतोष वर्मा का पुतला फूंका। संगठने के प्रदेश अध्यक्ष अजीत पांडेय ने कहा कि संतोष वर्मा का बयान सिर्फ ब्राह्मण समाज ही नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज की बेटियों का अपमान है। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रशासन से मांग की कि ऐसे अधिकारी पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। मध्य प्रदेश में एक भी एफआईआर दर्ज नहीं होना यह दर्शाता है कि सरकार मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस दौरान अजीत कुमार पांडेय, धनंजय पांडेय, शशांक मणि त्रिपाठी, पंकज पांडेय, शुभम उपाध्याय, प्रवीण कुमार तिवारी, ऋषिकेश तिवारी, मधु तिवारी, मधुसूदन तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed