फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Panic in riverside areas due to a 20 cm rise in the Saryu River's water level.

Mau News: सरयू नदी के जलस्तर मेें 20 सेमी वृद्धि से तटवर्ती इलाकों में दहशत

Sun, 26 Jul 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Panic in riverside areas due to a 20 cm rise in the Saryu River's water level.
दोहरीघाट में बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर। संवाद
दोहरीघाट कस्बा स्थित सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी रहने से कस्बा सहित तटवर्ती इलाकों के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही है। शनिवार को नदी के जलस्तर में 20 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

नदी के उग्र तेवर से ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। नदी के लगातार बढ़ने से प्रशासन और सिंचाई विभाग सतर्क हो गया है, बंधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सरयू नदी जैसे-जैसे खतरा बिंदु की तरफ बढ़ रही है, वैसे-वैसे तटवर्ती इलाकों के लोग नदी के उग्र तेवर देख दहशत में जी रहे हैं। शनिवार को नदी के जलस्तर में 20 सेमी की दर्ज की गई। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो शनिवार को गौरी शंकर घाट पर नदी का जलस्तर 69.30 मीटर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को 69.10 मीटर रहा। नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 60 सेमी नीचे बह रही थी। नदी के उग्र तेवर से नगर की ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर सहित विभिन्न धरोहरों का अस्तित्व खतरे मेें पड़ गया है।
वहीं तटवर्ती इलाके धनौली रामपुर, नई बाजार, नौली, रामनगर, बीबीपुर, गोधनी, बेलौली, महुआबारी, रसूलपुर, सूरजपुर सहित विभिन्न गांवों में बाढ़ का पानी घुसने की आशंका से किसान चिंतित हो गए हैं।

कटान पीड़ितों का कहना था कि नदी जब-जब घटती बढ़ती है, तब-तब कहर बरपाती है। नदी की लहरें भारतमाता मंदिर की दीवारों से टकरा रही थी। नदी के रुख से लोगों को अनिष्ट की चिंता अभी से सता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed