{"_id":"608307e78ebc3ebd065abf45","slug":"panchayat-election-more-than-two-thousand-posts-of-gram-panchayat-members-vacant-mau-news-vns5864460145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव. ग्राम पंचायत सदस्यों के दो हजार से अधिक पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव. ग्राम पंचायत सदस्यों के दो हजार से अधिक पद रिक्त
विज्ञापन
मऊ। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायतों में सदस्यों का पद काफी महत्वपूर्ण होता है। इसके बावजूद प्रधानी का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी ग्राम पंचायत सदस्यों को चुनाव लड़ाने को महत्व नहीं देते हैं। पंचायती राज अधिनियम के अनुसार जिस गांव में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या दो तिहाई से कम रहेगी, उस ग्राम पंचायत का गठन नहीं हो सकता है। इसके लिए उपचुनाव कराना पड़ता है। जनपद में ग्राम पंचायत सदस्यों के लगभग दो हजार से अधिक पद रिक्त रह गए हैं। इसके चलते कई ग्राम पंचायतों में सदस्यों के रिक्त पदों के निर्वाचन के लिए उप चुनाव कराने की नौबत आएगी।
जनपद के सभी नौ ब्लाकों के 661 ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सदस्य पदों की संख्या आठ हजार से अधिक हैं। पंचायत चुनावों में प्रत्याशियों के नामांकन की तिथि18 अप्रैल को ही समाप्त हो गई थी। 21 अप्रैल को नाम वापसी की तिथि भी समाप्त हो गई। लेकिन रानीपुर ब्लाक में 1084 ग्राम पंचायत सदस्य पदों में से 206 सीटें रिक्त रह गई हैं। जबकि फतेहपुर मंडाव ब्लाक में सदस्यों के 216 पद रिक्त रह गए हैं। जिन गांवों में ये पद रिक्त हैं उनमें गंगऊपुुर, सुवाह, लोकया , चक्की मूसाडोही, कुंवरपुरवा, भेड़कुल सुतलतनपुर और तिघरा आदि कई गांव शामिल है। दोहरीघाट ब्लाक की ग्राम पंचायत सदस्यों की 928 सीटों में से सिर्फ 720 प्रत्याशियों ने परचे भरे थे। इनमें से दस ने अपनी दावेदारी वापस ले लिया। इस प्रकार इस ब्लाक में सदस्य पदों की 218 सीटें रिक्त रह गई हैं। कोपागंज, मुहम्मदाबाद गोहना,घोसी, कोपागंज ब्लाकों के आरओ अभी तक सभी गांवों की खाली रह गए सदस्य पदों का विवरण संकलित नहीं कर पाए हैं। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव कहते हैं कि जनपद के प्रत्येक ब्लाकों में लगभग दो सौ से अधिक सदस्य पद रिक्त रह गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में सीटें खाली रह जाने से उप चुनाव कराने पड़ सकते हैं। क्योंकि चुनाव के बाद जिन ग्राम पंचायतों में दो तिहाई से कम सदस्यों की संख्या होगी उनका गठन नहीं हो पाएगा।