{"_id":"61043c0d8ebc3e585a76d83d","slug":"panchayat-assistants-accountants-will-be-deployed-in-671-gram-panchayats-mau-news-vns603236779","type":"story","status":"publish","title_hn":"671 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक\/एकाउंटेंटों की होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
671 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/एकाउंटेंटों की होगी तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने कहा कि जिले के 671 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा इंट्री आपरेटर के 01-01 पद सभी ग्राम पंचायतों के लिए अर्हताधारक व्यक्तियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाना हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं अर्हता एवं शर्तों का विस्तृत विवरण जो कि पंचायती राज विभाग की वेबसाइट panchayatiraj.up.nic.in पर उपलब्ध है।
आवेदन पत्र पीडीएफ फार्मेट में भरकर दो अगस्त 2021 से 17 अगस्त 2021 की सायं पांच बजे तक ग्राम पंचायत कार्यालय, विकास खंड कार्यालय अथवा कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी, मऊ पर प्राप्त कराए जा सकते हैं। चयन की प्रक्रिया पंचायत सहायक, एकाउंटेन्ट-कम-डाटा इंट्री ऑपरेटर के पद हैं।
गत दिवस जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में पत्रकारों को इसकी प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। ग्राम पंचायतें ग्राम प्रधान पद के लिए जिन श्रेणी में आरक्षित हैं, वहां उसी श्रेणी के अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थी उसी ग्राम पंचायत का निवासी होना चाहिए। ग्राम पंचायत में कोविड- 19 से मृत व्यक्ति के परिवार से (पत्नी या पति, पुत्र, अविवाहित पुत्री, विधवा पुत्री, विधवा माता, अविवाहित भाई, अविवाहित बहन) को अगर वह उस ग्राम पंचायत के आरक्षण श्रेणी को पूरा करते हैं तो उन्हे वरीयता के क्रम में चयनित किया जाएगा।