फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   painter painting under foot overbridge scorched by current

Mau News: फुटओवरब्रिज के नीचे पेंटिंग कर रहा पेंटर करंट से झुलसा

Tue, 28 Mar 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
painter painting under foot overbridge scorched by current
कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा जंक्शन पर सोमवार की सुबह फुटओवरब्रिज के नीचे पेंटिंग का काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद एक जोर सा धमाका भी हुआ, जिससे जंक्शन पर हड़कंप की स्थिति बन गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ ने झुलसे मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा जंक्शन पर सोमवार की सुबह फुट ओवरब्रिज के नीचे पेंटिंग का कार्य चल रहा था। पेंटिंग कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाबूपुर गांव निवासी सन्तोष राजभर (28) कर रहा था। संतोष सीढ़ी के सहारे स्टील की पाइप में पेंट रोलर बांधकर फुटओवर ब्रिज के नीचे से फुटओवर ब्रिज पेंटिंग कर रहा था , जहां उसके नीचे रेलवे ट्रैक के ऊपर से बिजली का तार गया है।
विज्ञापन

अचानक उसी के संपर्क में आने से संतोष राजभर बुरी तरह झुलस गया। झुलसने की घटना से आवाज इतनी तेज हुई कि इंदारा रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। इंदारा आरपीएफ चौकी प्रभारी हृदयानंद तिवारी ने घायल संतोष को जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसको गंभीर रूप से झुलसा देख रेफर कर दिया। जहां से परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में स्टेशन अधीक्षक मुरली मनोहर सिंह ने बताया कि एक मजदूर करंट की चपेट में आने से घायल हो गया था, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed