फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Painkillers, allergy and asthma medicines are not suitable for patients

Mau News: पेनकीलर, एलर्जी और अस्थमा की दवाएं मरीजों के लायक नहीं

Wed, 03 Apr 2024 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Painkillers, allergy and asthma medicines are not suitable for patients
मऊ। जिला औषधि प्रशासन की ओर से जांच के भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद तीन दवा कंपनियों की दवाईयों को मानक के अनुरूप न मिलने पर कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया गया है। औषधी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 154 दवा दुकानों का निरीक्षण करते हुए कुल 149 दवा विक्रय प्रतिष्ठानों से तथा सरकारी चिकित्सालयों से 21 नमूनों को प्रयोगशाला को जांच के लिए भेजा गया था। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में दो औषधि नमूनों को गलत तथा तीन औषधि नमूनों को निम्न स्तर पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर गलत औषधि बनाने वाली कंपनियों के विरूद्ध अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक के न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया गया। जिन तीन दवाओं की रिपोर्ट गलत पाई गई है। उसमें दर्द में प्रयोग की जाने वाली दवा एसिक्लोफिनेक, एलर्जी में प्रयोग होने वाली दवा लिवोसेट्रीजीन और अस्थमा में प्रयुक्त होने वाली मोन्टील्यूकास्ट व एंटीबायोटिक दवा सिफिक्जीम को बनाने वाली निर्माता जेएम लेबारेटरीज- भनत, जनपद-सोलन, हिमांचाल प्रदेश, विदियाशा फार्मास्यूटिकल्स, इण्डस्ट्रीयल एरिया, त्रिलोकपुर रोड, काला अम्ब, जनपद-सिरमौर, हिमांचल प्रदेश और ब्रिट लाईफ साइन्स, काला अम्ब, जनपद-सिरमौर, हिमांचल प्रदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed