फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Overspeed tractor crushed child playing outside house in mau people thrashed driver

Mau: बेकाबू ट्रैक्टर ने घर के बाहर खेल रहे बालक को कुचला, भाग रहे चालक की जमकर पिटाई

Wed, 01 Mar 2023 04:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 01 Mar 2023 04:10 PM IST
सार

मऊ जिले के नसीराबाद गांव में घर के बाहर खेल रहे बालक को बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। मौके पर ही बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। 

विज्ञापन
Overspeed tractor crushed child playing outside house in mau people thrashed driver
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

मऊ जिले के नसीराबाद गांव में घर के बाहर खेल रहे बालक को बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। मौके पर ही बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।  बलिया जिले के चितबड़ा थाना क्षेत्र के पलीगढ़ाकला गांव निवासी अतुल उर्फ प्रिंस 12  पुत्र अमरीश गौतम अपने ननिहाल हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी चंद्रभान के यहां रहता था।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान उधर से मिट्टी लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजर रहा था। उसकी रफ्तार काफी तेज थी। सड़क किनारे खेल रहे अतुल को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। नजारा देख परिजन चीखते-चिल्लाते दौड़े। अतुल की सांसे थम चुकी थी।
विज्ञापन


घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने दबोच लिया। आक्रोशित लोगों जमकर पिटाई की। मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी को उनके हवाले कर दिया। एसओ हलधरपुर गंगासागर मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर को सीज कर थाने ले गए।घटना से गांव में मातम पसर गया। अतुल कक्षा चार का छात्र था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed