फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Over bridge will not be built at under pass at Bal Niketan crossing: GM

बाल निकेतन क्रासिंग पर अंडर पास नहीं ओवरब्रिज बनेगा: जीएम

Fri, 12 Mar 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Over bridge will not be built at under pass at Bal Niketan crossing: GM
रेलवे स्टेशन को डीआरएम वाराणसी के साथ निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक वी के त्रिपाठी? - फोटो : MAU
मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार की शाम मऊ जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। सबकुछ संतोषजनक होने पर कर्मचारियों को नगद ईनाम दिए। इस दौरान कहा कि बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रि बनाया जाएगा। 2024 तक दोहरीकरण का कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

महाप्रबंधक के निरीक्षण को लेकर कर्मचारी सुबह से अलर्ट रहे। इस दौरान हर 15 मिनट पर रेलवे स्टेशन पर सफाई की जा रही थी। अधिकारी से लेकर कर्मचारी और जीआरपी और आरपीएफ के कर्मचारी छोटी मोटी कमियों पर ध्यान दे रहे थे। गोरखपुर से चलकर महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे विनय कुुमार त्रिपाठी शुक्रवार की शाम छह बजे के करीब मऊ स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान वे वहां स्टेशन के बाद उन्होंने डीजल लाबी, रेलवे अस्पताल तथा पार्सल रुम का निरीक्षण किया। वे चालीस मिनट तक निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

रेलफाटक मुक्तिमोर्चा की ओर से ज्ञापन देकर बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनाने की मांग की गई। इस दौरान जीएम ने स्पष्ट किया कि बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण होगा। इसके लिए रेलवे तैयार है। प्लेटफार्म नंबर चार पर शेड और इंदारा में फूट ओवर ब्रिज के सवाल पर कहा कि दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। कहा कि विद्युतीकरण के चलते फूट ओवर ब्रिज तोड़ा गया था। इंदारा फेफना के बीच यात्री सुविधाओं को लेकर जारी विकास कार्य मार्च 2023 तक पूरा होंगे। ज्ञापन देने वालों में रेल फाटक मुक्ति मोर्चा राजेंद्र अग्रवाल, अरविंद, वीरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे। गार्ड संघ ने जीएम को पत्रक सौंपा। इसमें पूर्व की भांति उन्हें मिलने वाली सुविधाओं को बहाल करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार, अनिल कुमार सिंह, एसएन शाह, एके मिश्रा, आर के यादव, एके शुक्ला, एससी प्रसाद, रीता के हेमराजनी, तनुजा पाण्डेय, डॉ. कुमार उमेश, अतुल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह मौजूद रहे।
महाप्रबंधक ने नवीनीकृत स्टेशन पैनल, रेनोवेटेड क्रू लॉबी, मऊ जंक्शन हेल्थ यूनिट-रेलवे अस्पताल- के साथ आरपीएफ के बैरक, पावर हॉउस, गुड्ड्स शेड, कोचिंग डिपो का निरीक्षण किया। इसके बाद भटनी-मऊ रेल खंड के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे दोहरीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा किया। यहां उन्होंने कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर फोकस करने और विकास कार्यों के दौरान यात्रियों की सहुलियत के लिये स्टेशन पर नियमित सफाई कराने का आदेश दिया। उन्होंने रेल कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं की दशा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

इनसेट
इन लोगों को सम्मानित किया
मऊ। निरीक्षण में सब कुछ दुरुस्त मिलने पर महाप्रबंधक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार, स्टेेशन अधीक्षक जीतेंद्र चौधरी, आरपीएफ प्रभारी डीके राय, क्रु प्रभारी, डीसीआई सिरनाम सिंह मीना, आईओडब्लू, पीडब्लूआई सहित अन्य रेलवे कर्मचारी को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed