फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Outrage over the running of the Intercity Express train three days a week

इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के सप्ताह में तीन दिन चलाए जाने से आक्रोश

Sun, 02 May 2021 09:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Outrage over the running of the Intercity Express train three days a week
रतनपुरा। रेलवे की तरफ से छपरा वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन ही चलाए जाने के फरमान से लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने पूरे सप्ताह इंटरसिटी एक्सप्रेस को चलाने की मांग उठने लगी है। लोगों ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को डेली चलाने की मांग की है। मऊ बलिया रेल मार्ग पर वाराणसी जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस एकमात्र ट्रेन थी। जिससे लोग सुबह जाकर शाम तक वापस आ जाते थे परंतु रेलवे ने इस ट्रेन को भी सप्ताह में मात्र तीन दिन ही चलाने का फरमान जारी कर दिया है। यह एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार बुधवार और शुक्रवार को ही इंटरसिटी एक्सप्रेस चलेगी। सप्ताह में मात्र तीन दिन इंटरसिटी एक्सप्रेस चलने की सूचना से क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं।इस संबंध में क्षेत्र के सुरेंद्र प्रसाद, अमरनाथ चौरसिया का कहना था कि क्षेत्र के व्यापारी, कारोबारी इस ट्रेन से वाराणसी सहित अन्य महानगरों से काम कर शाम को वापस लौट आते हैं। लेकिन मात्र तीन दिन ही ट्रेन चलने के फरमान ठीक नहीं है। रेलवे की तरफ से जारी फरमान को वापस लिया जाए। अन्यथा हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। इसी क्रम में भोलू गुप्ता, अरविंद कुमार, विजयशंकर, मोहन कुमार गुप्त का कहना है कि इंटरसिटी एक्सप्रेस को तीन दिन के बजाय पूरे सप्ताह चलाया जाए ताकि लोग सुगमता से अपने कार्यों को कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed