फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Outrage among traders due to incidents of theft, letter sent to SP

ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, एसपी को भेजा पत्र

Tue, 29 Jun 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Outrage among traders due to incidents of theft, letter sent to SP
मधुबन नगर पंचायत में एक सप्ताह के अंदर तीन दुकानों में ताबड़तोड़ चोरियों पर पुलिस द्वारा अंकुश नहीं लगाए जाने से क्षुब्ध व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक सुशील धुले को पत्र भेजा है। मधुबन बाजार के कारोबारी प्रदीप सोनकर, आभूषण कारोबारी रिंकू वर्मा एवं गल्ला व्यवसायी अजय मद्धेशिया के दुकान से लाखों रुपये की चोरियां हुई। लेकिन पुलिस एक भी चोरी का पर्दाफाश नहीं कर सकी। पुलिस के संवेदनहीनता के चलते व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरिजाशंकर मौर्य की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक हुुई। बैठक में पुलिस के कार्य प्रणाली पर चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक सुशील धुले को पत्र भेज चोरियों के खुलासे के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। व्यापारियों ने कहा कि लगातार चोरी होने से व्यापारियों में दहशत है। बावजूद पुलिस खानापूर्ति करने में जुटी हुई है। पुलिस यदि शीघ्र मामले का खुलासा नहीं किया तो व्यापारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पत्र भेजने वालों अरुण कुमार जायसवाल, विकास गुप्ता, राहुल गुप्ता, आशुतोष मल्ल गांधी आदि शामिल । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed