फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Our strength is to serve the people, our aim is to accelerate development: Rajeev Rai

हमारी ताकत लोगों की सेवा, विकास को गति देना ही लक्ष्य : राजीव राय

Fri, 29 Mar 2024 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Our strength is to serve the people, our aim is to accelerate development: Rajeev Rai
मऊ। घोसी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को इंडी गठबंधन की परदहां विकास खंड के निजी महाविद्यालय में बैठक हुई। जिसमें गठबंधन में शामिल सभी दल शामिल रहे। सभी दलों ने मिलकर चुनाव में जीत का लेकर रणनीति बनाई। बैठक को संबोधित करते हुए इंडी गठबंधन के उम्मीदवार राजीव राय ने कहां कि हमारी ताकत लोगों की लगातार दस साल की सेवा है। बिना रुके घोसी क्षेत्र की सेवा करने के लिए हाजिर रहा। हमारी सेवा और लोकप्रियता से घबराए चंद विरोधी लोग बाहरी होने का आरोप लगाकर भ्रम फैला रहे हैं। हम उनको बता देना चाहते हैं कि लोकसभा क्षेत्र के रसड़ा विधान सभा क्षेत्र का मैं मूल निवासी हूं। घोसी की जनता ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भी हमारा बहुत सहयोग किया था। घोसी की जनता के मूल भूत समस्याओं के निदान के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष कर विकास की गति को तेज करुंगा। गठबंधन के घटक भाकपा, माकपा, भाकपा माले, आम आदमी पार्टी के नेताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक को कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम, सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, माकपा के वीरेंद्र कुमार,भाकपा माले जिला सचिव बसंत कुमार राजभर, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, पूर्व विधायक अमरेशचंद पांडेय, सुरेश बहादुर सिंह, राना खातून ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed