फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Others including Congress demonstrated on petro price hike

पेट्रो मूल्य वृद्धि पर कांग्रेस सहित अन्य ने किया प्रदर्शन

Wed, 01 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Others including Congress demonstrated on petro price hike
मऊ। पेट्रो मूल्य वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।
विज्ञापन

घोसी: सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, भ्रष्टाचार आदि को कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम के नेतृत्व में बुधवार को घोसी नगर में कांग्रेसजनों ने बाइक को ठेले पर रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेसजन हाथों में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत वापस लेने, भ्रष्टाचार पर रोक आदि की तख्ती लिए हुए नगर के मझावारमोड से सरकार विरोधी नारे लगते हुए तहसील तक पैदल मार्च किया।तहसील पहुंच कर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम की रिहाई सहित पांच सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम आशुतोष राय को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में बेतहाशा वृद्धि कर देश के करोड़ों किसानों, बुनकरों,युवाओं के साथ घोर अन्याय कर रही है।2014 से पूर्व डीजल,पेट्रोल के दाम में थोड़ी वृद्धि का विरोध करने वाली भाजपा के राज में डीजल की कीमत पेट्रोल से अधिक हो गया है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान खान, चंदू भाई ने कहा कि डीजल के दाम बढने से रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छूने लगेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राजमंगलयादव, नेसारअहमद, युवानेता प्रदीपसिंह सिसोदिया,महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष चंपा भारद्वाज , जयप्रकाश राय, हरिश्चंद्र, राधेश्याम, आफताब आलम, सभासद संपत मौर्या, मलिक सेराजुद्दीन, राजकुमार, विनोद कुमार, राजकुमार, धनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
फतहपुर मंडाव: काशी विद्यापीठ के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष राहुल दुबे ने पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ मर्यादपुर, नेमडाड़ में साइकिल रैली निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ आह्वान पत्र वितरण कर विरोध प्रदर्शन किया। मर्यादपुर व नेमडाड में ग्रामीणों को महिलाओं व पुरुषों व युवाओं के बीच मे आह्वान पत्र का वितरण किया। इस मौके राहुल तिवारी, शैलेश, प्रदीप त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
मुहम्मदाबाद गोहना: केंद्र सरकार द्वारा डीजल और पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी आंदोलित है। डीजल, पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि को लेकर मुहम्मदाबाद गोहना कांग्रेस इकाई द्वारा बुधवार को तहसील पर धरना देकर उप जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांग पत्र दिया गया।
कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने मोहम्मदाबाद गोहना तहसील पर धरना दिया। साथ ही डीजल और पेट्रोल में के दामों में बढ़ोतरी पर असंतोष जताया।

पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान ने कहा कि विगत चार सालों में केंद्र की भाजपा सरकार ने डीजल और पेट्रोल के उत्त्पाद शुल्क में क्रमश: 820 और 258 फीसदी से भी की बढ़ोतरी कर किसानों की कमर तोड़ दिया है। कहा कि पानी पीकर कांग्रेस सरकार को कोसने वाले मोदी अब जनता को जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं।इस दौरान ऐनुल मुजफ्फर, छोटेलाल वीरेंद्र कुशवाहा, बिकायल प्रसाद, मुस्तकीम उमाशंकर सिंह अनवारुल हक़ रामबदन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed