फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   other

बरसात के पानी से गोदाम में रखा गेंहू भीगा

Mon, 22 Jul 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
other
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी गांव स्थित साधन सहकारी समिति पर बरसात का पानी पहुंचने से करीब 50 बोरा गेहूं भीग गया। क्योंकि विभाग द्वारा समिति के गोदाम में रखे गेहूं को हटाया नहीं गया था।
विज्ञापन

बताते चलें साधन सहकारी समिति दुबारी को सरकार द्वारा गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया था। इस दौरान समिति के गोदाम में करीब 360 बोरा गेहूं रखा हुआ था, बरसात में बारिश के सीजन में एकाएक हुई मूसलाधार बारिश से गोदाम में पानी घुस गया। इसके चलते गोदाम में रखा गेहूं भीग गया। इसबीच लगातार हुई बरसात के कारण भीगे गेहूं को निकालकर उसे सुखाया नहीं जा सका। इसका परिणाम रहा कि भीगे गेहूं में सड़न शुरू हो गई। दुर्गंध उठाने पर लोगों न इसकी सूचना गेहूं केंद्र प्रभारी को दिया। इस दौरान केंद्र प्रभारी रविवार को दो मजदूरों को लगाकर भीगे बोरो को बाहर किए। इस दौरान भीगे और सही सभी बोरो को धूप दिखाया गया। इसके बाद उसे गोदाम में रखा गया। लोगों का मानना है कि गोदाम भी काफी पुरानी है, सड़क से नीचे होने के कारण बरसात का पानी गोदाम में पहुंच जाता है। इस संबंध में गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी सतीश चंद श्रीवास्तव का कहना है, कि गोदाम में गोदाम के पीछे से बारिश का पानी आ गया था जिसमें लगभग 50 बोरा गेहूं भीगा था। गेहूं नुकसान नहीं हुआ सिर्फ बोरा सड़ गया था बदल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed