फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Osho ideological ideas may brought revolution in life

ओशो के विचारों से आ सकती है वैचारिक क्रांति

Sun, 18 Jan 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sun, 18 Jan 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
Osho ideological ideas may brought revolution in life
ओशो की विचारधारा आधुनिक समय में प्रासंगिक है। उनके विचारों से वैचारिकी
विज्ञापन
क्रांति लाई जा सकती है। उक्त बातें नगर के भीटी स्थित ह्वाइट पैलेस में रविवार को ओशो ध्यान शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने कहीं।

उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय शिविर का आयोजन से योग और विचारों का आदान प्रदान होगा। कार्यक्रम के संचालक स्वामी रामावतार भारती ने कहा कि ओशो एक विचार धारा का नाम है।

यह नाम उन्होंने तब दिया जब उन्हें लोग भगवान की संज्ञा देने लगे। कहा कि उनके विचारों में वह क्रांति है जिससे पूरी मनुष्यता को सही रास्ते पर लाया जा सकता है।

ओशो ने काम पर अपना वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखा और उसे समाधि तक पहुंचने का मार्ग बताया। कहा कि उनके द्वारा संभोग से समाधि की बात लेकर पूरे विश्व में बखेड़ा खड़ा हो गया और लोगों ने बिना उसे जाने समझे पढ़े ही बखेड़ा खड़ा कर दिया।

जब कि इस प्रवचन और किताब में ऐसा कुछ भी नहीं था । इस विषय पर उनका एक वैज्ञानिक तर्क है जो पूरी तरह से खरा है। कहा कि उन्होंने विभिन्न धर्मों के आडंबरों पर चोट की।

लोगों को जगाने को प्रेरित किया। उनका यह प्रयास आज सफल हो रहा है। आज उनके विचारों का वैश्वीकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed