मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्री मोद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर के हिंदी भवन सभागार में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय प्रदर्शनी और गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के 71 वर्ष एवं प्रशासनिक जीवन के 20 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक सेवा एवं समर्पण के रूप में मना रही है। इस पखवाड़े में पार्टी कई कार्यक्रम कर रही है। इसी क्रम में 23 से 25 तक प्रदर्शनी और गोष्ठी का आयोजन हो रहा है। विधायक विजय राजभर ने कहा कि आज भारत दुनिया का नेतृत्व करने की स्थिति में आ रहा है, जब पूरी दुनिया कोविड काल में असहाय नजर आ रही थी। तब भारत ने वैक्सीन बनाकर अपने देश के नागरिकों के साथ दुनिया के अनेक हिस्सों में वैक्सीन भेजा। इस अवसर पर जिला महामंत्री नूपुर अग्रवाल, रामाश्रय मौर्य, राकेश तिवारी, कृष्ण कांत राय, सुनील यादव, रविंद्र उपाध्याय, अखिलेश राजभर, राहुल उपाध्याय,रामप्रवेश राजभर, संतोष वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।