फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Organize camps in urban areas with less applications: DM

कम आवेदन वाले नगरीय क्षेत्रों में कैंप का करें आयोजन:डीएम

Thu, 02 Feb 2023 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Organize camps in urban areas with less applications: DM
मऊ। कम आवेदन वाले नगरीय क्षेत्रों में शिविर लगाकर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ पात्र लोगों को दिलवाएं। यह बात बुधवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार ने नगरीय विकास अभिकरण एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नगरीय क्षेत्रों में कायाकल्प के तहत कराए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर कायाकल्प के कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिया। जबकि कूड़ा निस्तारण की स्थिति एवं सफाई की चर्चा के दौरान जिलाधिकारी ने नगरीय क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ-सफाई कराने एवं मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के दृष्टिगत फागिंग कार्यों को नियमित रूप से कराने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार को उपभोग के उपरांत अवशेष धनराशि का पूरा ब्यौरा निकायवार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिया। नगरीय क्षेत्रों के मात्र नगर पालिका परिषद एवं मोहम्मदाबाद गोहाना में कैटल कैचर की उपलब्धता पर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को अपने निकायों में कैटल कैचर की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को कलेक्ट्रेट परिसर के पास भूमि चिह्नित कर सार्वजनिक शौचालय का भी निर्माण कराने को कहा, जिससे आमजन को असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत निर्धारित त्रैमासिक लक्ष्य के सापेक्ष बहुत ही कम आवेदन मिलने पर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी को नगरीय क्षेत्रों में कैंप लगाकर आवेदनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए, जिससे इस योजना से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉक्टर ददन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed