फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Opposition to permanent construction, SDM stopped the work

Mau News: पक्का निर्माण करने का विरोध, एसडीएम ने काम रुकवाया

Wed, 21 Aug 2024 02:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Opposition to permanent construction, SDM stopped the work
दरगाह में मंगलवार को निर्माण को लेकर रामलीला समिति और विद्यालय प्रशासन आमने-सामने हो गए। रामलीला समिति की तरफ से विद्यालय के मुख्य द्वार पर पक्का निर्माण कराया जा रहा था। विद्यालय प्रशासन ने इस निर्माण का विरोध किया। मामला एसडीएम तक पहुंचा। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। एसडीएम ने मौके पर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को भेज कर भूमि पैमाइश के लिए आदेश दिया है।
विज्ञापन

मधुबन तहसील के ग्रामसभा दरगाह में बापू स्मारक इंटर कॉलेज 1965 से स्थित है। यहां 1800 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। विद्यालय के बगल में रामलीला समिति का मंच और भूमि है। मंगलवार को समिति की तरफ से विद्यालय गेट के सामने निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। वहां पक्की दीवार खड़ी की जा रही थी। विद्यालय प्रशासन ने इसे आवागमन में अवरोध मानते हुए निर्माण का विरोध करना शुरू कर दिया। विद्यालय प्रशासन का कहना था कि इस पक्के निर्माण से विद्यालय में आने जाने का रास्ता अवरुद्ध हो जाएगा। चूंकि यह सरकारी विद्यालय है, इसलिए यहां समय-समय पर प्रतियोगी परीक्षा के केंद्र बनते हैं। चुनाव के समय मतदान केंद्र भी बनता है। विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने दीवार बनने से काफी दिक्कतें होंगी। विद्यालय हित में यह निर्माण सही नहीं है।
विज्ञापन

निर्माण के संबंध में रामलीला समिति के अध्यक्ष हीरालाल यादव का कहना है कि वहां दीवार नहीं खड़ी की जा रही थी। केवल ठोकर का निर्माण कराया जा रहा था। ताकि बड़े वाहन यहां न आ सकें और रामलीला समिति की इंटरलॉकिंग की जमीन सुरक्षित रहे। फिलहाल विरोध के बाद काम रोक दिया गया है। आगे पैमाइश के बाद जो भी निकल कर सामने आएगा, उसके अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी। विवाद के बाद एसडीएम अखिलेश कुमार यादव ने मौके पर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को भेज कर भूमि पैमाइश की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। फिलहाल निर्माण कार्य रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed