फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Opposition to measuring the land of Dev Sthan and building a garbage disposal center

Mau News: देव स्थान की जमीन की पैमाइश कर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने का विरोध

Mon, 13 Jan 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Opposition to measuring the land of Dev Sthan and building a garbage disposal center
अमिला। नगर पंचायत स्थित मटर पूरा, बसवानपुर, नवकापुरा के सिवान पर डीह बाबा देव स्थान के जमीन को पैमाइश कर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाए जाने को लेकर नगरवासियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नवकापुरा के सिवान पर डीह बाबा देव स्थान पर अक्सर पूजा पाठ और मांगलिक कार्य होते हैं। देव स्थान से सटे 177 कड़ी जमीन नवीन परती है। यह जमीन डीह बाबा स्थान को सुंदरीकरण के लिए छोड़ी गई है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि नगर पंचायत के विस्तारीकरण से पहले ग्राम सभा के ग्राम प्रधान की तरफ से सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव दिया गया था। नगर पंचायत में शामिल होने के बाद सुंदरीकरण कार्य ठप पड़ गया। नगर पंचायत की तरफ से देव स्थान से जबरदस्ती 15 मीटर दूरी पर जमीन चिह्नित कर कूड़ा निस्तारण की जमीन छोड़ दिया गया। उस स्थान पर पहुंचने के लिए महज लगभग आठ कड़ी का रास्ता है। जहां कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने के लिए प्रस्तावित है। ज्ञापन सौंपने वालों में कैलाशी देवी, शांति, कमली, मुनाकी, लालती, परमी, चनवाती, उर्मिला, विद्या देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed