फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Opposition should not spread confusion about the election process: Manoj Rai

निर्वाचन प्रक्रिया पर भ्रम न फैलाए विपक्ष : मनोज राय

Tue, 29 Sep 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Opposition should not spread confusion about the election process: Manoj Rai
मऊ। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने विपक्ष से निर्वाचन प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों का सम्मान करने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्रकार वार्ता में विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। राय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचन आयोग और अन्य सांविधानिक संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मनोज राय ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने 26 सितंबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण निर्णय आयोग की सर्वसम्मति से लिए गए हैं। आयोग मतदाता सूची को अधिक व्यवस्थित और विश्वसनीय बनाने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के 27 मई 2026 के निर्णय का भी उल्लेख किया। इस निर्णय में बिहार में किए गए एसआईआर की वैधानिकता को बरकरार रखा गया था। न्यायालय ने निर्वाचन आयोग को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का अधिकार माना है। नए मतदाताओं के पंजीकरण और नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-6 की व्यवस्था निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा है।
विज्ञापन


सांविधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता
मऊ।मनोज राय ने जोर दिया कि राजनीतिक दलों को निर्वाचन आयोग की आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन यह आलोचना तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष के उन आरोपों का भी जिक्र किया जिनमें निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल उठाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed