फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Opposition exposes anti-women face by opposing Nari Vandan Act: Sachindra

नारी वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने उजागर किया महिला विरोधी चेहरा : सचिंद्र

Wed, 29 Apr 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Opposition exposes anti-women face by opposing Nari Vandan Act: Sachindra
नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लेकर विपक्षी दलों के रुख के विरोध में भाजपा नेत्री विभा सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने मंगलवार को जन आक्रोश महिला पद यात्रा निकाली। इस अवसर पर उन्होंने विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री सचिंद्र सिंह ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने अपना महिला-विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने देश के सामने इस महिला-विरोधी रवैए के खिलाफ स्पष्ट संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि यह राजनीति का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हित में निर्णय लेने का समय है।
विज्ञापन

सचिंद्र सिंह ने जोर देकर कहा कि देश की आधी आबादी को नीति-निर्माण में हिस्सा देना कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है, जिसे कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने दशकों तक सीमित रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि भाजपा ने ''नारी वंदन'' के माध्यम से मातृशक्ति को उसका हक दिया, जबकि विपक्ष के विरोध से यह साबित हो गया कि वे आज भी महिलाओं को अबला ही समझते हैं। उन्होंने कहा कि जनता विपक्ष के इस असली चेहरे को पहचान चुकी है और समय आने पर इसका जवाब देगी


इस अवसर पर संगीता मौर्य, सुधा श्रीवास्तव, सोनू भारती, आरती गोस्वामी, रानी, मालती देवी, लालसा, गीता यादव, दया शंकर श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed