फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Operation Kayakalp slows down, 0.59 percent growth in one month:

आपरेशन कायाकल्प की गति धीमी, एक माह में 0.59 प्रतिशत की वृद्धि:

Tue, 19 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Operation Kayakalp slows down, 0.59 percent growth in one month:
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत सुंदरीकरण कार्य की रफ्तार की गति काफी धीमी गति से चल रही है। शासन स्तर से हुई समीक्षा में फरवरी माह के मुकाबले मार्च माह में 0.59 प्रतिशत की ही वृद्धि दर्ज की गई है। बीआरसी स्तर से प्रत्येक माह प्रेरणा पोर्टल पर प्रगति रिपोर्ट अपलोड नहीं की जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय हैं। सरकार की तरफ से परिषदीय विद्यालयों को निजी विद्यालयों के समकक्ष खड़ा करने के लिए आपरेशन कायाकल्प योजना शुरू की गई है। कोरोना संक्रमण के बाद स्थिति सामान्य होने के बाद 19 पैरामीटर पर 1079 विद्यालयों में सुंदरीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। लेकिन शासन स्तर से हुई समीक्षा में गत फरवरी माह के मुकाबले मार्च माह में 0.59 प्रतिशत की ही वृद्धि दर्ज की गई है। समीक्षा में कहा गया है कि बीआरसी स्तर से खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रत्येक माह की 10 तारीख को प्रेरणा पोर्टल पर प्रगति रिपोर्ट अपलोड नहीं की जा रहा है। इससे वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पा रहा हैै। आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो फरवरी माह में 66.89 प्रतिशत कार्य हुआ। जबकि मार्च माह में 66.98 दर्ज किया गया। शासन की तरफ से मार्च माह तक शत प्रतिशत विद्यालयों को योजना से संतृप्त किया जाना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते सुंदरीकरण कार्य पर असर पड़ा। अब खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रतिमाह विद्यालयों पर हो रहे निर्माण कार्य को अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed