फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Only when women become self-reliant will society become strong

Mau News: महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तो ही सशक्त बनेगा समाज

Tue, 04 Nov 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Only when women become self-reliant will society become strong
ग्रामीण विकास संस्थान ह​थिनी पर महिला एवं किशोरियों से जनसंवाद करतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्य
मऊ / कोपागंज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी मंगलवार को कोपागंज ब्लॉक के हथिनी स्थित ग्रामीण विकास संस्थान में महिला एवं किशोरी सशक्तीकरण सम्मेलन में पहुंची। उन्होंने महिलाओं और किशोरियों को शिक्षित आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कहा कि महिलाएं जब आत्मनिर्भर होंगी, तभी समाज और राष्ट्र सशक्त बनेगा। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला सशक्तीकरण मिशन, स्व सहायता समूह की जानकारी दी।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लॉक के उन्होंने इटौरा ग्राम पंचायत में ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से संवाद किया। संस्थान परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक शमीम अब्बासी, अच्छे लाल कुशवाहा, वसीम अब्बासी, अर्शी फातिमा, आमिर सिद्दीकी, मनोज तिवारी, संतोष त्रिपाठी, जवाहर लाल, वंदना सिंह, मीरा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed