{"_id":"65ca8f1b37b12f3e8c00c671","slug":"only-two-mlas-raised-the-issue-in-the-assembly-two-mlas-are-indifferent-mau-news-c-295-1-svns1028-108759-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में मात्र दो विधायकों ने उठाया मुद्दा: दो विधायक उदासीन:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में मात्र दो विधायकों ने उठाया मुद्दा: दो विधायक उदासीन:
विज्ञापन
मऊ। यूपी विधानसभा में जिले के दो विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को विधानसभा में उठाया है। जबकि दो विधायकों ने एक भी समस्या को नहीं उठाया है।
जिले में सदर विधानसभा, मुहम्मदाबादगोहना विधानसभा, घोसी विधानसभा तथा मधुबन विधानसभा हैं। सदर विधायक जेल में बंद रहने से विधानसभा में एक भी जन सरोकार से जुड़ा मुद्दा नहीं उठाया है। जबकि सत्ता पक्ष के मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने विधानसभा में कोई मुद्दा नहीं उठाया है। जबकि घोसी विधानसभा विधायक सुधाकर सिंह ने विधानसभा में कई मुद्दे उठाए ।विधायक सुधाकर सिंह ने बताया कि विधानसभा में क्षेत्र के टड़ियांव स्थित 100बेड के अस्पताल में डॉक्टरों एवं स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाया था। जिसपर स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब दिया कि दो डाक्टर और 18 स्वास्थ्य स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है। विधानसभा में पीउवाताल में बन चुके आइटीआई, पॉलिटेक्निक कालेज को विभाग को हैंडओवर कर पढ़ाई शुरू कराया जाए। कोपागंज कसारा मार्ग की दुर्दशा, घोसी नगर स्थित बसस्टेशन के सुंदरीकरण सहित विभिन्न जन सरोकार से जुड़े मुद्दे को उठाया है। इसी क्रम में विधानसभा मुहम्मदाबादगोहना के विधायक राजेंद्र कुमार ने विधानसभा क्षेत्र के बंदी कला सरयां गांव के पास तमसा नदी पर पुल बनाने की मांग उठाया है। इसके पहले इस स्थान पर पुल बनाने को लेकर सपा कार्यकाल में कवायद शुरू की गई थी। लेकिन बाद में उस पर कोई कार्य नहीं हुआ।