फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Only two active patients remain in the district

कोरोना फ्री की ओर मऊ, जिले में बचे हैं केवल दो सक्रिय मरीज

Wed, 17 Feb 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Only two active patients remain in the district
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार कम हो रहा है। बीते मंगलवार तक जिले में महज दो सक्रिय मरीज हैं, इसमें केवल एक मरीज का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है। जबकि दूसरे मरीज का उपचार बीएचयू में हो रहा है। सकारात्मक बात है कि जिले में रिकवरी रेट 99 फीसदी से ज्यादा है। वहीं जिले में बीते दो माह से संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट आने पर एल-1 अस्पताल को दो माह पूर्व ही खत्म किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में अप्रैल 2020 से लेकर बीते मंगलवार तक 3 हजार 14 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 2957 मरीज स्वस्थ हो चुके है, सक्रिय मरीजों की संख्या 2 है। संक्रमण से 39 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में संक्रमण का ग्राफ लगातार कम हो रहा है।बीते दिसंबर से मंगलवार तक 20 दिन ऐसे रहे, जिसमें एक भी मरीज नहीं मिले। हालात यह है कि बीते तीन माह से कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार कम हो रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो जहां बीते अक्तूबर माह में 366 मरीज मिले थे, वहीं नवबंर माह में इसकी संख्या 114, जबकि दिसंबर माह में 104 संक्रमित मिले। वहीं जनवरी माह में यह संख्या 19 रही। जबकि इस माह में मंगलवार तक यह संख्या 7 तक सिमट कर रह गई है।
विज्ञापन

उधर मरीजों की लगातार संख्या कम होते देखकर एल-1 अस्पताल बापू मेडिकल कॉलेज को दो माह पूर्व ही खत्म कर दिया गया। वहीं सक्रिय मरीजों का उपचार जिले के परदहा सीएचसी स्थित एल-2 अस्पताल में किया जा रहा है। इस बाबत सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह का कहना है कि जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार घट रहा है। वर्तमान में केवल 2 सक्रिय मरीज है। जिले में रिवकरी रेट 99 फीसदी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
तीन लाख से अधिक लोगों की हो चुकी है जांच
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर बीते अप्रैल माह से लेकर मंगलवार तक तीन लाख से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। एंटीजेन से 1 लाख 70 हजार 486 लोगों की जांच की गई। इसमें 1649 लोग संक्रमित मिले। जबकि 1 लाख 31 हजार 648 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लैब में भेजा जा चुका है। जिसमें 1 लाख 28 हजार 644 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 1 लाख 26 हजार 580 की रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं अब भी 3 हजार 4 संदिग्धों की रिपोर्ट आना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed